लुधियाना, निखिल दुबे – कंट्री इनसाइड न्यूज़ : पुलिस कमिश्नर लुधियाना कुलदीप चहल के आदेश पर कार्यवाई करते हुए अपराधियों को लगातार ट्रैक करके गिरफ्तार किया जा रहा है। शहर में अमन कानून की स्थिति बनी रहे इसको लेकर पुलिस सख्त है। लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर भी पुलिस द्वारा चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। थाना फोकल पॉइंट पुलिस ने अलग अलग मामलो में अदालत द्वारा भगोडा घोसित 3 दोषियों को गिरफ्तार किया है।

थाना फोकल पॉइंट के एसएचओ अर्शदीप शर्मा ने बताया पुलिस कमिश्नर के निर्देशानुसार कार्यवाई करते हुए लगातार दोषियों को गिरफ्तार किया जा रहा है। थाना फोकल पॉइंट पुलिस इसी कर्म में कार्यवाई करते हुए 3 भगोड़े को गिरफ्तार की है और आगे भी गिरफ़्तारी होती रहेगी। एसएचओ अर्शदीप शर्मा ने बताया लुधियाना पुलिस कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।





























