निखिल की रिपोर्ट -दानापुर। शाहपुर थाना क्षेत्र के दियारा गंगहार गंगा घाट पर एक बड़ा नाव हादसा हुआ है। बताया जाता है कि नाव में दर्जन भर लोग सवार थे। एक व्यकित नाव डूबने के बाद से लापता हैं। जिसकी तलाश की जा रही है।अन्य को स्थानीय लोगों की मदद से सुरक्षित निकाल लिया गया है। डूबे हुए परिवार की सूचना मिलते ही परिजनों का रो – रो कर बुरा हाल है। स्थानीय लोगों ने बताया कि नाव शत्रुघ्न महतो का है।घटना की सूचना मिलते ही शाहपुर थाना की पुलिस और NDRF की टीम घटनास्थल पर पहुंच गयी है। दानापुर अनुमंडल पदाधिकारी प्रदीप सिंह ने बताया कि शाहपुर थाना अंतर्गत गंगाहारा नदी में एक नाव हादसा हुई है, जिसमें कुल दर्जन भर लोग सवार थे। जिसमें कुछ मजदूर तैर कर बाहर निकल गए। बाकी एक व्यक्ति नदी में डूब गए हैं। लापता मजदूर की पहचान पप्पू महतो के रूप में हुई है। जिसकी तलाश की जा रही हैं। एनडीआरएफ की टीम रेस्क्यू में जुट गयी है।
![पटना -दानापुर /नाव गंगा नदी में डूबी-1 लापता,तलाश जारी, दर्जन भर लोग नाव पर सवार थे](https://i0.wp.com/www.countryinsidenews.com/wp-content/uploads/2023/03/Screenshot_20230320_152700_WhatsAppBusiness.jpg?fit=1080%2C600&ssl=1)