पटना
पिछले कई दिनों से जलजमाव के कारण घरों के अंदर कैद पटना के राजेन्द्र नगरवासियों का सब्र रविवार को जवाब दे गया और वे सड़क पर उतर आए। आक्रोशित लोगों ने पहले तो सड़क जाम किया फिर राजेन्द्र नगर स्थित उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी के निजी आवास का घेराव किया। इस दौरान लोगों ने सुशील मोदी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
वहीं आक्रोशित लोगों ने पटना नगर निगम आफिस के बाहर जमकर प्रदर्शन किया। लोगों का कहना है कि नगर निगम की घोर लापरवाही के कारण हमें काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। बता दें उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी का पैतृक आवास राजेन्द्र नगर में है। पिछले दिनो भारी बारिश की बजह से पटना में बाढ़ जैसे हालात पैदा होने के कारण सुशील मोदी भी तीन दिनों तक अपने आवास में कैद रहे थे। बाद में उन्हें रेस्क्यू कर बाहर निकाला गया था।
विकास कु सिंह
सब एडिटर