वैशाली -महुआ बिहार सरकार तीसरी बार जिलाधिकारी व अन्य अधिकारियों को लोहार जाति के सदस्यों को अंग्रेजी व हिन्दी में अनुसुचित जनजाति का जाति प्रमाण पत्र बनाने का निर्देश सुबे के मुखिया नीतीश कुमार द्वारा दिया गया है।भारत सरकार के जनजातिय मंत्रालय को सीख लेनी चाहिए।कि बिहार में लोहार अनुसूचित जनजाति है।ओबीसी नहीं है।अब रेलवे व एस एस सी व अन्य सेवाओं में चयनित बच्चों की नियुक्ति में परेशात नहीं करेंगे।उक्त बातें विश्वकर्मा फर्नीचर, हार्डवेयर एण्ड प्लाई हाउस चेहराकलां में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि पद से मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डाँ सत्यनारायण शर्मा ने कहीं।
उन्होंने आगे कहा कि जब लोहार जाति समाज के लोग में एकता कायम करने की जरूरत है।तभी हमलोग भारत सरकार से लड़ाई लड़कर लोहार जाति को अनुसूचित जनजाति श्रेणी में लाने सफल हो सकते हैं।
बैठक में एक बुजुर्ग कमिटी व दुसरी युवा कमिटी का गठन किया गया।
मोर्चा के बुजुर्ग कमिटी के अध्यक्ष मोती शर्मा, उपाध्यक्ष डाँ रामजी शर्मा, देवेंद्र शर्मा, महासचिव मच्छु शर्मा, सचिव सीताराम शर्मा, व मोर्चा के युवा कमिटी के अध्यक्ष शत्रुघ्न ठाकुर, उपाध्यक्ष हरिलाल ठाकुर, अरविंद शर्मा, विनोद शर्मा, महासचिव सुनील कुमार शर्मा, सुबोध शर्मा, सचिव मुकेश शर्मा, विक्की कुमार, शंभु शर्मा, संगठन मंत्री प्रमोद कुमार, विराजन शर्मा, संतलाल शर्मा को बैठक में मनोनीत किया गया।
इस मौके पर बसत शर्मा,राजाराम ठाकुर, मनोज शर्मा, चन्द्रभूषण शर्मा,युगल किशोर शर्मा, रघुवर शर्मा, राजगीर शर्मा, रविन्द्र शर्मा, रामनाथ शर्मा, विजेन्द्र शर्मा, अरविंद शर्मा, सुबोध शर्मा, जय शर्मा, अवधेश शर्मा समेत अन्य प्रखंड के लोग शामिल थे।
बिहार लोहार अनुसूचित जनजाति युवा मोर्चा के बैनर तले लोहार की समस्या व संगठात्मक विस्तार को लेकर बैठक आयोजित की गई।जिसकी अध्यक्षता डाँ रामजी शर्मा व संचालन डाँ हरिलाल शर्मा ने की।
उमेश कुमार विप्लवी