लुधियाना, निखिल दुबे : जीवन नगर इलाके के एक घर में घुसकर नाबालिग से जबरदस्ती दुष्कर्म करने के आरोप में थाना फोकल प्वाइंट पुलिस ने आरोपित के खिलाफ दुष्कर्म तथा पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया है। रविवार उसे अदालत में पेश किया गया। जहां से रिमांड हासिल करके पूछताछ की जा रही है। एएसआई गुरमीत कौर ने बताया कि आरोपित की पहचान जीवन नगर की गली नंबर 17 निवासी गोरख के रूप में हुई। पुलिस ने उसी इलाके में रहने वाली एक महिला की शिकायत पर उसके खिलाफ भी केस दर्ज किया। पुलिस को दिए बयान में महिला ने बताया कि उसकी सबसे बड़ी बेटी 14 साल की है।
जिसने उसे बताया कि 10 मार्च 2023 को जब वह सब लोग अपने काम पर गए हुए थे तो वह घर में अकेली थी। उसी दौरान उनके घर में घुसे आरोपित थे जबरदस्ती उसके साथ दुष्कर्म किया। फिर करीब एक हफ्ता पहले और उसके बाद 3 दिन पहले उसने नाबालिग के साथ जबरदस्ती गलत काम किया और किसी को न बताने की धमकी भी दी। पुलिस के तरफ से बताया गया कि आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है। उससे कड़ी पूछताछ की जा रही है।