जितेन्द्र कुमार सिन्हा, पटना, 10 मई ::मदर्स डे के अवसर पर पटना में बेस्ट मॉम सम्मान समारोह आयोजित कर महिलाओं को सम्मानित किया गया। उक्त जनकारी वंदे मातरम फाउंडेशन के अध्यक्ष राजन कुमार सिन्हा ने दी।उन्होंने बताया कि वंदे मातरम फाउंडेशन द्वारा अपने कार्यालय में “बेस्ट मॉम सम्मान समारोह” का आयोजन किया गया, जिसमें दो महिला उद्यमी और एक आशा कार्यकर्ता को “बेस्ट मॉम सम्मान” से सम्मानित किया गया।उन्होंने बताया कि महिला उद्यमी में अमृता झा और सरिता प्रसाद को तथा आशा कार्यकर्ता में रीना सिन्हा को “बेस्ट मॉम” अवार्ड से सम्मानित किया गया।श्री राजन ने बताया कि तीनों महिलाओं ने अपने माँ का दायित्व निर्वहन करने के साथ-साथ अपने कार्य क्षेत्र में और सामाजिक कार्यों में भी सहयोग लगातार करती आ रही है। इनकी इस तरह की सहभागिता और समर्पित भावनाओं को देखते हुए सम्मानित किया गया है।उक्त अवसर पर वंदे मातरम फाउंडेशन के संगठन सचिव सुजीत कुमार, उपाध्यक्ष पुष्पा तिवारी, महिला अध्यक्ष चंदा दास, कोषाध्यक्ष सूरज कुमार, सदस्य राजीव भाई, प्रियंका सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
![पटना ब्यूरो /](https://i0.wp.com/www.countryinsidenews.com/wp-content/uploads/2022/05/IMG-20220510-WA0064.jpg?fit=1024%2C768&ssl=1)