लुधियाना : जामा मस्जिद के नायब शाही इमाम मौलाना मुहम्मद उस्मान रहमानी लुधियानवी की तरफ से शहर के इतिहास पर लिखी गई किताब “दस्तान ए लुधियाना” का आज पंजाब सरकार बैकफिंको के वाइस चेयरमैन मुहम्मद गुलाब के आवास पर सम्मान किया गया। इस अवसर पर अश्वनी शर्मा जिला अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी लुधियाना, योगेश हांडा अध्यक्ष यूथ कांग्रेस लुधियाना, ईश्वरजोत चीमा, सुरिंदर कल्याण, तजिंदर धवन, राहुल दुलगच, कुंवर नरूला, जहांगीर, रहमान त्यागी,गगन अरोड़ा, मुहम्मद मुस्तकीम आदि खास तौर पर उपस्थित थे।
नायब शाही इमाम मौलाना मुहम्मद उस्मान का सम्मान करते हुए मुहम्मद गुलाब ने कहा कि दस्तान ए लुधियाना किताब ने शहर को एक नई पहचान दी है। इस पुस्तक को पढ़ कर गर्व महसूस कर रहे हैं कि हमारे शहर लुधियाना का इतिहास कितना गौरवशाली है। उन्होंने कहा कि मौलाना उस्मान रहमानी लुधियानवी खुद एक स्वतंत्रता सैनानी परिवार से हैं। इनकी पुस्तक में सभी धर्मों के लोगों का जिक्र गुलदस्ते की तरह किया गया है।
इस अवसर पर नायब शाही इमाम मौलाना उस्मान लुधियानवी ने कहा की अपने शहर का इतिहास अपनी मां बोली पंजाबी में लिखना हमारे लिए गर्व की बात है। इस किताब को हर एक लुधियानवी के लिए पढ़ना जरूरी है।
निखिल दुबे, संवाददाता पंजाब