लुधियाना, निखिल दुबे : अंबेडकर नवयुवक दल के द्वारा 9 फरवरी 2025 दिन रविवार को जगदीश कॉलोनी ढंडारी खुर्द में गुरु रविदास जयंती के उपलक्ष में विशाल शोभायात्रा निकली गई। यह शोभायात्रा नगर के जगदीश कॉलोनी चौक से होते हुए देवगन कांडा, जुगियाना रेलवे फाटक, गोबिंदगढ़, पीपल चौक, दुर्गा कॉलोनी, दशमेश मार्किट होते हुए जगदीश कॉलोनी में समापन हुआ। शोभा यात्रा में काफी संख्या में युवा रथ के पीछे-पीछे चल रहे थे। इस दौरान डीजे पर युवा नाचते झूमते आगे बढ़ रहे थे।
शोभा यात्रा के चलते नगर में यातायात व्यवस्था प्रभावित हुई। शोभायात्रा के दौरान युवाओं द्वारा नारा भी लगाया जा रहा था। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस बल भी साथ चल रहे थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता बंसीलाल प्रेमी ने किया। कार्यक्रम में संदीप कुमार, शिव कुमार, गुड्डू लाला, साधु यादव, अभी मिश्रा, राकेश सिंह, सूबा लाला, भारत सिंह, सत्यम, सुरेश पांडेय सहित काफी संख्या में युवा, छात्र और नगर के गणमान्य लोग शामिल हुए।